मासूम बछड़े को कार ने रौंदा, न ब्रेक लगाया, न धीमी की रफ्तार, कई मीटर घिसटते ले गए फिर….., झकझोर देगा बेजुबान से हैवानियत का VIDEO

CAR CRUSHED CALF

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब

The Hindi Post

मासूम बछड़े को कार ने रौंदा, न ब्रेक लगाया, न धीमी की रफ्तार, कई मीटर घिसटते ले गए फिर….., झकझोर देगा बेजुबान से हैवानियत का VIDEO

 

यूपी के झांसी में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बैठा एक मासूम बछड़ा अचानक से आती हुई कार की चपेट में आ गया. कार चालक ने न तो ब्रेक लगाया और न ही वाहन की गति धीमी की, जिसके कारण बछड़ा कार के नीचे आकर करीब तीन मीटर तक घिसटता चला गया.

यह घटना दिन के उजाले में एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां आसपास दुकानदार और राहगीर मौजूद थे. जैसे ही हादसा हुआ, स्थानीय लोग दौड़कर कार के पास पहुंचे और वाहन को रुकवाया. इसके बाद बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि बछड़ा गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गया.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग चालक की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थानीय निवासी अजीत ने इस मामले पर कहा कि यहां आए दिन जानवरों का आतंक देखने को मिलता है. सड़कों पर खुलेआम घूमते या बैठे इन जानवरों की वजह से हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

उन्होंने कहा कि यह हादसा सिर्फ चालक की लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासन की विफलता भी है. सरकार गौशालाओं और व्यवस्था सुधारने के दावे तो करती है, लेकिन हकीकत यही है कि गाय-बछड़े और अन्य पशु खुलेआम सड़कों पर घूमते हैं. ये हादसे कभी जानवरों की जान ले लेते हैं तो कभी इंसानों की.

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को जल्द ही सख्त कदम उठाने होंगे. सड़क पर जानवरों की मौजूदगी न केवल यातायात बाधित करती है बल्कि जानलेवा साबित हो रही है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!