यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, पूरी घटना हुई मोबाइल कैमरे में कैद, VIDEO

Accident (3) (1)
The Hindi Post

गुजरात के डांग जिले में 7 जुलाई को एक दर्दनाक घटना घटी थी. यहां एक निजी पर्यटक बस खाई में गिर गई थी. इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी जबकि पांच यात्री घायल हो गए थे. यह घटना सापुतारा घाट पर हुई थी.

एक यात्री बस के अंदर से अपनी यात्रा का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. उसके कैमरे में वो पल भी रिकॉर्ड हो गया जब बस खाई में जा गिरी थी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो देता है. वीडियो में यात्रियों की चीखें सुनी जा सकती हैं.

इस दौरान यात्री का फोन गिर जाता है पर वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड होता रहता है.

इस दुर्घटना में आठ वर्षीय लड़के और दस वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी और पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!