बेहद शर्मनाक ! 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, 13 और 8 साल के नाबालिग….

rape

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

बेहद शर्मनाक ! 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, 13 और 8 साल के नाबालिग….

 

 

 

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में रेप का एक मामला सामने आया है. 6 साल की बच्ची को दो नाबालिगों ने 5 रुपए देकर कमरे में खींच लिया. इसके बाद बच्ची से रेप किया. चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग दौड़े और दोनों आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है. इसके साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

दरअसल पूरा मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का है. यहाँ रहने वाले 13 वर्षीय और 8 वर्षीय दो किशोरों की नीयत पड़ोस में रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची पर बिगड़ गई. उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर उसे 5 रुपये का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ पास के ही एक सूने और बंद पड़े मकान में ले गए. वहाँ दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं.

जब दर्द से कराहती बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके और कोई उनकी करतूत जान न पाए. किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर मासूम बच्ची रोते-बिलखते अपने घर पहुंची. उसकी हालत देखकर माँ घबरा गई. जब माँ ने उससे प्यार से पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बताई.

जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. घर में कोहराम मच गया और उन्होंने बिना देर किए तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों आरोपी नाबालिग किशोरों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी.

घटना की सूचना पर एसीपी कैंट आकांक्षा पाण्डेय भी मौके पर पहुंचीं और उपीड़ित बच्ची के परिजनों से बात की. एसीपी कैंट आकांक्षा पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया 13 वर्षीय किशोर द्वारा 6 वर्षीय किशोरी से रेप करने की बात सामने आई है. इस घिनौने कृत्य में उसका 8 वर्षीय दोस्त भी सहयोगी था. दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!