गंगा में तैरता मिला रहस्यमयी पत्थर, पूजने लगे लोग, बताया भगवान राम का चमत्कार…., VIDEO

gazipur

तीन क्विंटल भारी पत्थर को देख लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की/ (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

यूपी के गाजीपुर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बड़े आकार के पत्थर को पानी पर तैरते हुए देखा जा सकता है. यह अनोखी घटना गाजीपुर के दादरी घाट पर घटी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पत्थर का भार ढाई से तीन कुंटल बताया जा रहा है. पत्थर बह न जाए इसलिए स्थानीय मल्लाहों ने इसे रस्सी से बांधकर रखा हुआ है.

जैसे ही लोगों को इस पत्थर के बारे में पता चला वे घाट पर उमड़ पड़े. वे इस अनोखी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह पत्थर वाराणसी की तरफ से बह कर आ रहा था.”

पत्थर देखने पहुंच रहे लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि हकीकत में यह तैर रहा है. लेकिन आस्था के चलते इसकी पूजा शुरू हो चुकी है. फिलहाल, पानी में तैर रहा यह पत्थर कौतुहल का विषय बना हुआ है.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!