महिला ने समलैंगिक पार्टनर पर किया हमला, हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
दावणगेरे | कर्नाटक के दावणगरे जिले में एक महिला ने अपनी ही सेक्स पार्टनर पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया. बाद में खुद कि जान लेने कि कोशिश की. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
घटना गुरुवार की है. एक महिला ने अपनी पार्टनर के गले, गाल और हाथों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और बाद में हाथों की नसों को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. महिला पर हमला, भीड़ भाड़ वाले एरिया में हुआ.
गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि महिलाएं पहले दोस्त थीं, लेकिन बाद में दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते बन गए थे.
जब दूसरी लड़की ने किसी अन्य युवती में अपनी रुचि दिखायी, तो गुस्साई महिला पार्टनर ने उस पर हमला कर दिया.
पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.
ians
