जिम ट्रेनर की कुर्सी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक से मौत, घटना CCTV में हुई कैद

Heart Attack (1)

प्रतीकात्मक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

एक चौंकाने वाली घटना में जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई है, एक जिम ट्रेनर की कुर्सी पर बैठे होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह घटना बिल्डिंग में लगे CCTV में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस शख्स को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान आदिल के रूप में हुई है. उसकी आयु 33 वर्ष थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बीते रविवार को शाम 7 बजे हुई. आदिल, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में एक जिम चलाता था और वह रोजाना व्यायाम करता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिल के चार बच्चे है और घटना के बाद से पूरा परिवार गमगीन है.

आदिल के परिवार ने एक बयान में कहा कि उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी, लेकिन उसने जिम जाना बंद नहीं किया.

आपको बताते चले, दिल का दौरा पड़ने से होने वाली आकस्मिक मृत्यु का यह कोई पहला मामला नहीं है. हाल-फिलहाल में, कई लोगों की मृत्यु, दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!