बड़ा हादसा टला, कुत्ते ने बच्ची को दौड़ाया, गार्ड ने बचाया

Stray Dogs (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नोएडा | नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. दो दिन पहले हुई घटना ने नोएडा वासियों समेत सभी को दहशत में डाल दिया था जब आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्चे को नोच डाला था और उसकी मौत हो गई थी.

इसको लेकर अभी हंगामा चल ही रहा था कि तब तक एक सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया जिसमें एक बच्ची को रोड पर एक आवारा कुत्ता दौड़ा रहा है. गनीमत यही थी कि पास में ही सोसाइटी का गार्ड मौजूद था जिसने डंडे की मादा से कुत्ते को भगाया और बच्ची को बचा लिया. वरना हादसा बड़ा हो सकता था.

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बच्ची को एक कुत्ता दौड़ता हुआ दिखा रहा है.

ये सीसीटीवी नोएडा के सेक्टर 168 द गोल्डन पाल्म सोसाइटी का बताया जा रहा है. सीसीटीवी में आवारा कुत्ता मासूम बच्ची को काटने के लिए दौड़ता दिखाई दे रहा है. गनीमत रही सोसाइटी में तैनात गार्ड ने कुत्ते को डंडा मारकर भगाया और बच्ची को बचा लिया.

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!