मुंबई के प्रमुख रियल स्टेट कारोबारी ने 23वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Crime Depositphotos_24534333_S (1)

सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

मुंबई | जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी पारस एस. पोरवाल ने दक्षिण मुंबई के भायखला टावर में अपने 23वीं मंजिल के फ्लैट से कूदकर जान दे दी. पुलिस ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी.

पोरवाल की उम्र 50 साल से ज्यादा थी. वो राजयोग डेवलपर्स लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों से जुड़े थे और उन्होंने शहर और उपनगरों में कई वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं को पूरा किया था.

कालाचौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें पोरवाल ने कथित तौर पर वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुए ऐसा कदम उठाने का जिक्र किया है.

दिवाली के त्योहार से ठीक पहले, जब रियल्टी क्षेत्र में उछाल का अनुमान रहता है, पोरवाल की आत्महत्या से रियल स्टेट उद्योग में सदमे की लहर है.

पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!