दिवंगत नेता मुलायम सिंह को अलविदा कहने के लिए महाराजगंज से लखनऊ पहुंचा 12 वर्षीय बालक
फाइल फोटो
कानपुर | महाराजगंज जिले के नौतनवा के एक 12 वर्षीय बालक को जब मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिली, तो वह उनकी शव यात्रा को देखने के लिए अपने घर से निकल पड़ा. बालक का नाम सारनाथ यादव है.
उसने बताया कि वह मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर काफी निराश था और इटावा जाने के लिए घर से निकल गया.
उसने कहा, “मैं गोरखपुर से लखनऊ पहुंच गया. किसी ने मुझे गलत दिशा बता दी थी और इटावा पहुंचने के बजाय मैं कानपुर पहुंच गया.”

कानपुर में जीआरपी के जवानों ने उसे इधर-उधर भटकते देखा और थाने ले आए.
जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा, “हमने उसके माता-पिता से संपर्क किया है और वे उसे वापस लेने के लिए यहां आ रहे हैं.”
बालक ने कहा कि वह मुलायम सिंह का समर्थक है और दिवंगत नेता के लिए काम करना जारी रखेगा.
ians
