मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक : मेदांता अस्पताल

Mulayam Singh Yadav (1)

मुलायम सिंह यादव (फाइल इमेज | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए चिकित्सा निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा, मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है. विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है.

समाजवादी पार्टी ने मेडिकल बुलेटिन ट्वीट किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को मेदांता अस्पताल का दौरा किया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल जान. मनोहर लाल ने मुलायम सिंह के बेटे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की और उनसे बात की।

लंबे समय से बीमार चल रहे मुलायम सिंह की रविवार को तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया था.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!