थाईलैंड : प्री-स्कूल में हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 22 बच्चों सहित 34 लोगों की मौत

Attacker Thailand (1)

हमलावर कि तस्वीर (फाइल फोटो | ट्विटर)

The Hindi Post

बैंकॉक | थाईलैंड के उत्तरपूर्वी प्रांत के एक प्री-स्कूल (चाइल्ड केयर सेंटर) में हमलावर द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में बच्चों और वयस्कों समेत कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे है.

बीबीसी ने बताया कि हमलावर, एक पूर्व पुलिस अधिकारी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी जान चली गई. अभी तक अपराध का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है.

पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर का नाम पन्या कमरब (Panya Kamrab) है.

मृतकों में 34 में से 22 बच्चे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने अपनी पत्नी और बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया है.

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू (Nong Bua Lamphu) में हुई इस मास शूटिंग की घटना से हड़कंप मच गया है. सब तरफ लाशें ही लाशें पड़ी थी.

ऐसा बताया जा रहा है कि हमलावर इस डे केयर सेंटर पर पहुंचा तब यहां कुल 30 बच्चे थे. आम दिनों में बच्चों की संख्या ज्यादा होती है पर भरी बारिश के कारण काम बच्चे ही इस केंद्र पर आए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में एक महिला टीचर भी शामिल है जो आठ महीनों की गर्भवती थी.

थाईलैंड में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दुर्लभ है. हालांकि 2020 में एक बड़ी घटना घटी थी. साल 2020 में नाखोन रत्चासिमा में एक नाराज सैनिक ने 21 लोगों की हत्या कर दी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!