दुबई में लोगों के लिए खोला गया नया मंदिर, 16 देवी-देवताओं की है मूर्ति
Photo: India In UAE
दुबई | दुबई में निर्मित हिंदू मंदिर को आधिकारिक तौर पर लोगों के लिए खोल दिया गया है. इस मंदिर का निर्माण दुबई के मशहूर जेबल अली गांव में हुआ है.
गौरतलब है कि जेबेल अली गांव अलग-अलग धर्मों के उपासना स्थलों के लिए मशहूर है. यहां सात गिरजाघर, एक गुरुद्वारा और एक हिंदू मंदिर है.
सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान, संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत संजय सुधीर, सीडीए के सीईओ डॉ उमर अल-मुथन्ना और दुबई के हिंदू मंदिर के ट्रस्टी राजू श्रॉफ ने आधिकारिक तौर पर भक्तों का स्वागत किया. यह मंदिर 70000 स्क्वायर फुट एरिया में बना है.
200 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों, राजदूतों और स्थानीय समुदाय के नेताओं ने इस समारोह में भाग लिया.
On the eve of #Dussehra the grand new Hindu temple in #Dubai is set to get its grand opening today, fulfilling a decades-long Indian dream!#JaiShreeRam 🚩🙏 pic.twitter.com/i9NKBXE3iH
— P!YU$H S (@SpeaksKshatriya) October 4, 2022
इस सपने को साकार (मंदिर बनाने का) करने में हिंदू मंदिर दुबई के ट्रस्टियों को तीन साल लग गए. एक साल योजना बनाने के बाद, जैसे ही ग्राउंड ब्रेकिंग हुई, कोविड ने शहर में दस्तक दे दी थी. सभी बाधाओं के बावजूद, दुबई सरकार के मार्गदर्शन और समर्थन से इस मंदिर का निर्माण संभव हो सका. मंदिर का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा था और आखिरकार यह बन कर तैयार हो गया.

भारतीय प्रवासियों ने संयुक्त अरब अमीरात की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 1960 के दशक में वाशु श्रॉफ और उनके परिवार के जैसे लोगों ने पहले भारतीय मंदिर की स्थापना की थी.
1958 में जहां भारतीयों की आबादी केवल 6000 वही अब यह बढ़कर 33 लाख हो गई है. 33 लाख भारतीय अब सयुंक्त अरब अमीरात को अपना घर मानती है.
मंदिर के हर इंच को सजाने के लिए सफेद संगमरमर को इस्तेमाल किया गया है.
साल के अंत तक, एक विशाल सामुदायिक केंद्र होगा जहां शादी, नामकरण समारोह सहित अनुष्ठान और प्रार्थना सहित अन्य हिंदू समारोह हो सकेंगे.
इस मंदिर में भगवान गणेश, लक्ष्मी नारायण, बालाजी, दुर्गा मां, राधा कृष्ण, शिव लिंग, रामजी दरबार, हनुमानजी, साई बाबा की मूर्तियों की स्थापना की गई है.
आईएएनएस
