पंजाब: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस हिरासत से फरार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी

Sidhu Moosewala and Deepak Teenu (1) (1)
The Hindi Post

चंडीगढ़ | मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर दीपक टीनू, नाटकीय तरीके से पंजाब पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की हिरासत से फरार हो गया है.

बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में चार्जशीटेड टीनू को लेकर मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी से मानसा जा रहे थे, तभी मौका देखकर वह फरार हो गया. यह घटना शनिवार रात को हुई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस घटना की पुष्टि की. अधिकारी ने नाम यह भी बताया कि टीनू को किसी से मिलाने के लिए जेल से बाहर निकाला गया था.

मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस दीपक टीनू को 4 जुलाई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी की भूमिका संदेह के घेरे में है और पुलिस ने टीनू के भाग जाने पर चुप्पी साध रखी है.

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैंगस्टर को आधी रात को जेल से क्यों निकाला गया और उसे कहां ले जाया जा रहा था. उसे पकड़ने के लिए विशेष रूप से पंजाब-राजस्थान सीमा पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

टीनू के हिरासत से फरार होने पर मूसेवाला की मां चरण कौर ने पुलिस पर जेलों में गैंगस्टरों की मदद करने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल किया कि टीनू जेल से कैसे भाग निकला.

मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में छह शार्प शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!