मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किए गए शिफ्ट 

Mulayam Singh

(फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार (2 अक्टूबर) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के कारण, पहले से ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुलायम सिंह को अब आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे है। उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, पिता की खराब सेहत होने के कारण अखिलेश यादव गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए है।

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!