भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर लगाई गई रोक

Government Of Pakistan (1)
The Hindi Post

इस्लामाबाद | भारत में पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया है. इसका मतलब यह कि अब भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट नहीं खुलेगा.

ब्लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट के पेज पर दिखाई दे रही जानकारी के अनुसार, “पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को कानूनी मांग के जवाब में भारत में रोका गया है.”

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जून में, पाकिस्तान मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत कई दूतावासों, पत्रकारों और कुछ प्रमुख हस्तियों के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगाकर देश में सूचना के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर ने भारत पर पाकिस्तानी पत्रकारों के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने पर एक बयान जारी किया.

ट्विटर ने कहा, “वैलिड लीगल डिमांड के रिस्पांस में कुछ कंटेट को रोकना आवश्यक हो जाता है. विदहोल्डिंग (रोक लगा देना) उस विशिष्ट क्षेत्राधिकार/देश तक सीमित है, जहां कंटेट को अवैध माना जाता है. हमें प्राप्त होने वाली लीगल रिक्वेस्ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में दर्ज हैं, और कंटेट को रोकने के अनुरोध लुमेन पर प्रकाशित किए जाते हैं.”

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने प्रतिबंधित खातों को सूचीबद्ध करते हुए ट्वीट में कहा, भारत ने निम्नलिखित आधिकारिक खातों तक पहुंच रोककर भारतीय ट्विटर पर सूचना के प्रवाह को रोक दिया है.

जिन अकाउंट को भारत में रोका गया है उनमें – संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तानी दूतावास के खाते शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है, भारत में सूचनाओं तक पहुंच का कम होना बेहद खतरनाक है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लागू अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार टेक कंपनी से प्रतिबंधित खातों तक तुरंत पहुंच बहाल करने और भाषण और अभिव्यक्ति की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह कर रही है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!