कानपुर गर्ल्स हॉस्टल मामला: हॉस्टल संचालक और वार्डन गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

hostel staffer was making video of girl bathing in hostel arrested Kanpur news (1)

कानपुर के काकादेव थाने के बाहर जुटी छात्राए (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक गर्ल्स हॉस्टल के सफाई कर्मचारी पर आरोप लगा कि उसने लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए। ऐसा आरोप है कि यह वीडियो तब बनाए गए जब लडकियां नहा रही थी।

यह हॉस्टल कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम ऋषि है और वो पिछले आठ साल से हॉस्टल में काम कर रहा था। ऋषि सर्वोदय नगर का रहने वाला है।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के सामने आने के बाद, हॉस्टल की वार्डन फरार हो गई थी जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्डन सीमा पाल को पुलिस ने नमक फैक्ट्री चौराहे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस हॉस्टल के संचालक मनोज पांडेय से भी पूछताछ कर रही है।

गुरुवार देर शाम को ऋषि के हिरासत में लिए जाने के बाद, हॉस्टल के सभी पुरुष कर्मचारी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल में पांच पुरुष कर्मचारी है।

इसके बाद लड़कियों ने रातों-रात हॉस्टल खाली कर दिया और अपने घर लौट गई।

इस गर्ल्स हॉस्टल में 55 लड़कियां रहती हैं। लड़कियों ने बताया कि जैसे ही वह FIR करा कर वापस लौटी तो हॉस्टल के सभी पुरुष कर्मचारी फरार मिले। घटना की जानकारी होने पर, मोहल्ले के लोग और दूसरे हॉस्टल में रहने वाले बच्चे मौके पर इक्कठा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हॉस्टल में कई लड़कियां दूसरे जिलों से आकर यहां रहती है। लड़कियों का दावा है कि उन्होंने ऋषि को अश्लील वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा था और जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई वीडियो निकले।

इस हॉस्टल में वो लड़कियां रहती है जो NEET की तैयारी कर रही है।

इस मामले में ACP कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने मीडिया को बताया कि लड़कियों की ओर से शिकायत मिली है जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। हम उसका फोन भी चेक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमने आरोपी का मोबाइल सीज कर दिया है और इसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। 10 से 12 लड़कियों ने हमसे शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “ऋषि पिछले 8 साल से हॉस्टल में काम कर रहा था। लड़कियों ने उस पर आरोप लगाया है कि वो उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!