दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती

Sidhu Moosewala Father (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

चंडीगढ़ | दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ह्रदय की धमनियों में ब्लॉकेज की शिकायत के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर (PGIMER) के एडवांस कार्डिएक सेंटर में भर्ती कराया गया.

बलकौर सिंह ने गुरुवार रात बेचैनी की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां से उन्हें पीजीआईएमईआर (PGIMER) में स्थानांतरित कर दिया गया. अस्पताल में उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी.

बलकौर सिंह के बेटे सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मूसा गांव के पास 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!