लखनऊ में दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

Wall collapse in Lucknow 9 dead (1)
The Hindi Post

लखनऊ | भारी बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए है. यह घटना राज्य की राजधानी लखनऊ के छावनी क्षेत्र के दिलकुशा इलाके में शुक्रवार तड़के हुई.

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि ये लोग दीवार के पास सो रहे थे. दीवार के अचानक गिर जाने से उसकी चपेट में आ गए.

जिला प्रशासन और पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने राहत कार्यों का जायजा लिया.

उन्नाव में तीन की मौत 

वही पड़ोसी जिले उन्नाव में भी बड़ा हादसा हो गया है. यहां भारी बारिश के कारण मकान की छत गिर गई. इससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई. तीनों मृतक बच्चे है. इस घटना में इन बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई है. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के समय सभी लोग कमरे में सो रहे थे.

भारी बारिश के कारण उन्नाव में मकान की छत गिरने से तीन बच्चों की हुई मौत (फोटो: गौरव शर्मा/उन्नाव)
भारी बारिश के कारण उन्नाव में मकान की छत गिरने से तीन बच्चों की हुई मौत (फोटो: गौरव शर्मा/उन्नाव)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!