गुजरात में ATS, कोस्ट गार्ड ने पकड़ी पाकिस्तानी नाव, 200 करोड़ की ड्रग्स आ रही थी भारत

Gujarat Drugs valued at Rs 200 crore seized six arrested (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

पोरबंदर | गुजरात एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ते) और भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने एक पाकिस्तानी नाव से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और इस सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास से छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

13 और 14 सितंबर की मध्यरात्रि के दौरान, एक विशिष्ट खुफिया इनपुट पर, आईसीजी ने रणनीतिक रूप से आईएमबीएल के करीब के क्षेत्रों में गश्त के लिए जहाजों – सी-408 और सी-454 को तैनात किया था.

आधी रात के दौरान, पाकिस्तानी नाव को भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से चलते हुए देखा गया.

आईसीजी ने एक बयान में कहा कि ड्रग्स की खेप को दो जहाजों में से एक के द्वारा कुशलतापूर्वक बरामद कर लिया गया था.

आईसीजी ने बताया, “जांच करने पर पाया गया कि हेरोइन का वजन 40 किलो और इसकी बाजार मूल्य 200 करोड़ रुपये है.”

सभी एजेंसियों द्वारा आगे की संयुक्त जांच के लिए नाव को जखाउ ले जाया गया है.

पिछले एक साल में आईसीजी और एटीएस गुजरात द्वारा यह पांचवां ऐसा संयुक्त अभियान रहा जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया है और अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!