गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में हुए शामिल

Goa Sep 14 (1)

गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में हुए शामिल (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

पणजी | गोवा में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है. कांग्रेस विधायक माइकल लोबो के नेतृत्व में आठ विधायकों का एक समूह बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गया. यह सब ऐसे समय पर हुआ है, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए है.

माइकल लोबो को कांग्रेस ने हाल ही में विपक्ष के नेता के पद से हटा दिया था.

आठ कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने से 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या अब 28 हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन के 40 सदस्यों में कांग्रेस के 11 विधायक थे. जबकि बीजेपी के पास 20 विधायक थे. पर अब यह संख्या बढ़कर 28 हो गई है.

बीजेपी के पास एमजीपी के दो विधायकों के अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है. इसलिए, भगवा पार्टी की ताकत सदन में अब 33 हो गई है और कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर तीन हो गई है.

पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस — ये आठ विधायक हैं जिन्होंने कांग्रस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!