यूपी: स्कूल बस को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, 28 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Accident black-white-vehicles-yellow-caution-tape-near-car-parking-lot-daytime-crime-scene (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

महोबा (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बुधवार सुबह, एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल बस में टक्कर मार दी. इस घटना में 28 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से ज्यादातर को फ्रैक्चर हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया.

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी, तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!