सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत की सड़क हादसे में मौत

Sukhpreet Kaur (1)
The Hindi Post

अमृतसर | पाकिस्तान की जेल में बंद रहे भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पत्नी, सुखप्रीत कौर का सोमवार को सड़क हादसे में निधन हो गया.

लाहौर की जेल में कैदियों ने सरबजीत को मौत के घाट उतार दिया था. यह घटना साल 2013 में हुई थी.

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखप्रीत कौर दोपहिया वाहन से कही जा रही थी. वह अमृतसर के पास फतेहपुर गांव में वाहन से गिर गई. उनको घायलवस्था में अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. सुखप्रीत का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गांव भिखीविंड (पंजाब) में किया जाएगा.

इस साल जून में, सरबजीत की बड़ी बहन – दलबीर कौर, जिन्होंने अपने भाई को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने के लिए ‘सरबजीत बचाओ’ अभियान शुरू किया था, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरबजीत सिंह 1990 में नशे की हालत में बॉर्डर पार कर गया था. वो सीमावर्ती गांव भीखीविंड का रहने वाला था.

सरबजीत को जासूसी करने और बम बनाने का आरोपी बताकर पाकिस्तान की जेल में दाल दिया गया था. पाकिस्तान की कोर्ट ने 1 अप्रैल 2008 को सरबजीत सिंह को फांसी देने का निर्देश दिया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते उनकी फांसी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था.

2013 में सरबजीत सिंह पर उनके साथी कैदियों ने लाहौर जेल में हमला कर किया था, जिससे 1 मई, 2013 को लाहौर के जिन्ना अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!