टी20 एशिया कप के दौरान चल रही थी सट्टेबाजी, यूपी पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

Online betting rackert busted Shamli police
The Hindi Post

शामली | उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने किक्रेट मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों की पहचान हनी मित्तल, संदीप बंसल, विशु गर्ग के रूप में हुई है. इनके पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, एक कैलकुलेटर, तीन नोटबुक, तीन पेन और 42,000 नकद जब्त किए गए है.

शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने कहा कि 11 सितम्बर की रात टी 20 एशिया कप के मैच के दौरान सट्टा खेलने और रैकेट चलाने के सम्बन्ध में सूचना मिली.

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर मोहल्ला लाजपतराय इलाके में छापेमारी की, जहां तीन लोग श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच पर एशिया कप 20-20 क्रिकेट मैच में सट्टा खेलते हुए पाए गए.

पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया और हनी मित्तल, संदीप बंसल, विशु गर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पता चला कि यह रैकेट आशीष सिंघल नाम का एक व्यक्ति चला रहा था, जो फरार है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!