यूपी : BJP के पूर्व सांसद को फोन पर मिली धमकी, FIR दर्ज

Hari Narayan Rajbhar (1)

हरी नारायण राजभर (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के विधायक अब्बास अंसारी पर टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर को एक अज्ञात फोन नंबर से धमकी भरा कॉल आया है. अब्बास अंसारी, मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा है.

दरअसल, हरि नारायण ने अंसारी को लेकर बयान दिया था कि मऊ विधायक ने एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर के घर पर शरण ली हुई है.

पूर्व सांसद को धमकी भरा फोन तब आया जब वह गोमती नगर के विराम खंड इलाके में अपने आवास पर आने वाले लोगों से बात कर रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार शाम को उनके पास एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने उनसे पूछा कि उन्होंने अंसारी के बारे में अपमानजनक बयान क्यों दिया. साथ ही भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि हरि नारायण राजभर की शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स पर आपराधिक धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

उन्होंने कहा, हम फोन करने वाले का पता लगा रहे हैं.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!