जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन पर भड़के ऋतिक रोशन, बोले “क्या कर रहा है तू..”

Fan forcefully takes selfie with Hrihik he gets angry (1)

तस्वीर वाया आईएएनएस (इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

कुछ दिन पहले अभिनेता ऋतिक रोशन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने एक फैन के पैर छू लिए थे। दरअसल, फैन ने स्टेज पर आकर ऋतिक के पैर छुए थे तो इसके जवाब में उन्होंने उसके पैर छू लिए थे। यह वीडियो वायरल हुआ था और लोगों ने ऋतिक के अच्छे साभाव की काफी प्रशंसा की थी।

अब ऋतिक का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने एक फैन से नाराज नजर आ रहे है। ऋतिक अपने बेटों रिहान और हिरदान के साथ आउटिंग पर निकले थे। इस दौरान, एक फैन जबरदस्ती ऋतिक के साथ सेल्फी लेने लगा। इससे ऋतिक असहज हो गए।

नाराज ऋतिक फैन पर चिल्लाते नजर आए। वो कहते है, “क्या कर रहा है तू? क्या कर रहा है?”

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक की सुरक्षा में तैनात उनके निजी सुरक्षाकर्मी सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले लड़के को खींच कर वहां से हटा देते है।

सोशल मीडिया पर लोग बटे हुए नजर आए। कुछ लोग बोले यह एक्टर के साथ में जबरदस्ती थी तो कुछ लोगों ने कहा कि अभिनेता का यह व्यवहार अच्छा नहीं था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!