यूपी: गंगा नदी में नाव पर बैठकर युवाओं का हुक्का पीने, मीट पकाने का वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj youths seen smoking hookah in Ganga (1)
The Hindi Post

प्रयागराज | प्रयागराज में गंगा नदी में इस समय बाढ़ आई हुई है। बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। ऐसे में नदी में नाव पर पिकनिक मनाते, हुक्का पीते और अंगीठी पर मांस पकाते हुए युवाओं के एक ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आठ युवक नाव पर सवार दिख रहे है। एक युवक हुक्का पी रहा है जबकि दूसरा चिकन भून रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है आसपास बहुत पानी है और मकान नजर आ रहे है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस इलाके में शूट किया गया था पर प्रयागराज पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ऐसा मान रही है यह वीडियो दारागंज इलाके के एक घाट के पास शूट किया गया था।

प्रयागराज के एसएसपी एसके पांडे ने कहा कि पुलिस को भी वायरल वीडियो मिला है जिसमें कुछ लोग नाव पर पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस टीम लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

The Hindi Post
error: Content is protected !!