यूपी: रेलवे स्टेशन पर मां के साथ सो रहे 7 माह के बच्चें को उठा ले गया चोर, वीडियो हुआ वायरल

Man steals 7 month old baby from Mathura station where he was sleeping with mother (1)
The Hindi Post

मथुरा रेलवे स्टेशन से सात महीने के एक बच्चे के चोरी हो जाने का वीडियो सामने आया है। बच्चे को एक अधेड़ उम्र का आदमी उठा ले भागता है। इस वीडियो में बच्चा चोरी करने की पूरी वारदात कैद है। अब यूपी पुलिस पूरी शिद्दत से इस चोर को ढूंढ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले यह व्यक्ति इधर-उधर देखता है और जब निश्चित हो जाता है कि कोई उसे नहीं देखा रहा है वो बच्चे को उठा कर ले भागता है। यह बच्चा, अपनी मां के साथ प्लेटफार्म पर ही सो रहा था जब उसको उठा लिया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीआरपी ने चार पुलिस टीमों का गठन किया है ताकि बच्चा चोरी करने वाले को पकड़ा जा सके।

पुलिस के अनुसार, बच्चा चोरी की यह घटना 25 अगस्त को प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर हुई थी।

अब पुलिस बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए, मथुरा के साथ-साथ, अलीगढ़ और हाथरस में भी छापे डाल रही है। ऐसा अंदेशा है कि आरोपी, बच्चे को लेकर इन जिलों में भाग निकला हो और वही छिपा हो।

इसके अलावा पुलिस ने बच्चे की चोरी करने वाले व्यक्ति की तस्वीर जारी की है और लोगों को सतर्क किया है। पुलिस ने इस चोर को पकड़ने के लिए, लोगों से भी मदद मांगी है।

जीआरपी, मथुरा स्टेशन ने इस मामले में प्रथिमिकी दर्ज की कर ली है।

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!