सोनाली फोगाट के साथ पार्टी करते देखे गए सुधीर और सुखविंदर, जबरन पिलाया गया था पेय पदार्थ, गोवा पुलिस का बड़ा खुलासा

Sonali Phogat 25 (1)

सोनाली फोगाट (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गोवा पुलिस को अभी तक हुई जांच में पता चला है कि सोनाली को किसी लिक्विड (तरल पदार्थ यानी ड्रिंक) में कोई नुकसान पहुंचाने वाला पदार्थ मिला कर दिया गया था। यह ड्रिंक उनको जबरदस्ती पिलाया गया था। इसके बाद, सोनाली का अपने ऊपर से कंट्रोल छूट गया था।

गोवा पुलिस के आईजी, ओमवीर सिंह बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि, “क्लब से सीसीटीवी फुटेज लिए गए और देखा गया कि कथित आरोपी सुधीर सांगवान और उसका साथी सुखविंदर सिंह, सोनाली फोगाट के साथ पार्टी (क्लब में) कर रहे थे। एक वीडियो से जाहिर होता है कि सोनाली को दोनों आरोपियों में से एक, कोई पदार्थ पिला रहा हैं। जब यह तथ्य (वीडियो) आरोपियों के सामने रखा गया तो सुखविंदर और सुधीर ने पुलिस के सामने इस बात को माना कि उन्होंने जान बूझकर सोनाली को लिक्विड में कोई केमिकल मिला के पिलाया था। इसके बाद, सोनाली अपने पर कंट्रोल नहीं रख पाई। सुबह करीब 4:30 बजे जब वो अपने को संभालने में नाकामयाब रही तो आरोपी उनको टॉयलेट की तरफ लेकर लेकर जाते है और फिर वहां वो दो घंटे रहते है पर वो वहां क्या करते है इसके बारे में उन्होंने (सुधीर और सुखविंदर) अभी नही बताया है। अब आगे की जांच में जानकारी होगी कि सोनाली को इन दोनों आरोपियों ने क्या पिलाया और फिर उसको (पदार्थ) कहा फेंका।”

सोनाली के जिस्म पर चोट के निशान 

गोवा पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेता सोनाली फोगाट के शरीर पर नुकीली चीज से चोट के कई निशान है और इसलिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। अब जांच हत्या के बिंदु से की जा रही है। पुलिस पहले ही सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार कर चुकी है और पूछताछ जारी है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!