सीएम योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Motilal Singh OSD to Yogi Adityanath dies in road accident
The Hindi Post

बस्ती | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के OSD मोतीलाल सिंह का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। इस घटना में उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह हादसा यूपी के बस्ती में हुआ।

बताया जा रहा है कि नीलगाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। मोतीलाल सिंह और उनकी पत्नी, ड्राइवर सहित, अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से गोरखपुर से लखनऊ आ रहे थे जब यह घटना घट गई। जानवर को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार गाड़ी, पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

मोतीलाल सिंह, गोरखनाथ मंदिर परिसर में बने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी के कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया, “CM श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने मा. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के श्री मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ॐ शांति!”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!