बिहार: विचित्र किस्म का दिखने वाला जानवर हुआ कैमरे में कैद, लोग बोले पहले कभी नहीं देखा

Strange animal seen in Bihar (1)
The Hindi Post

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीब खबर सामने आई है। यहां एक ऐसा जानवर देखने को मिला जिसको लोग पहचान ही नहीं पाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौक के पास एक दुकान में यह अजीब सा दिखने वाला जानवर घुस आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जानवर, बुधवार को दुकान खोलने पर देखा गया। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जानवर मंगलवार रात को दुकान में प्रवेश कर गया था और छुप गया था।

जैसे ही यह बात फैली, लोग इस जानवर को देखने के लिए इक्कठा हो गए। भीड़ लग गई।

जब स्थानीय वन विभाग की टीम को इस जानवर के दुकान में होने की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कोई जंगली जानवर है जो जंगल से भटक कर यहां आ गया है।

देखें वीडियो –    

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!