जब 37,000 फीट की ऊंचाई पर गहरी नींद में सो गए विमान के दोनों पायलट

cockpit bario-gfca41edfc_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

अदीस अबाबा | हवाई जहाज से सफर करना सबसे सुरक्षित माना जाता है। प्लेन में यात्रा करके व्यक्ति अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंच भी जाता है। पर कभी-कभी हवाई सफर में ऐसी घटनाएं हो जाती है जो व्यक्ति को डरा दे। ऐसी घटनाएं जो इंसान के दिमाग से कभी न जाए।

अब ऐसा ही एक मामला अफ्रीकी देश इथियोपिया से सामने आया है। यहां एक ऐसी घटना हुई है जो इस विमान के यात्रियों को अपनी पूरी जिंदगी याद रहेगी। निश्चित ही वो डर भी गए होंगे।

दरअसल, एक यात्री विमान सूडान से इथियोपिया के लिए जा रहा था। इस दौरान, विमान के दोनों पायलटों को नींद आ गई। दोनों गहरी नींद में सोते रहे और विमान की लैंडिंग नही हो सकी। जब लैंडिंग नही हुई तब हड़कंप मचा। उस समय विमान 37,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

कमर्शियल एविएशन न्यूज साइट एविएशन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना खार्तूम (सूडान) से अदीस अबाबा जाने वाले इथोपियन एयरलाइंस बोइंग 737-800 में 15 अगस्त के दिन हुई।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

वेबसाइट द्वारा प्राप्त आंकड़ों से संकेत मिलता है कि विमान ऑटोपायलट मोड पर 37,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। विमान को अपने निर्धारित गंतव्य – अदीस अबाबा बोले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। विमान, लैंडिंग करने में असफल रहा।

सीएनएन ने रिपोर्ट किया कि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने दोनों पायलटों से संपर्क करने के कई प्रयास किए पर कोई जवाब नही मिला। इसके बाद, विमान में एक अलार्म बज उठा। इस अलार्म की आवाज से पायलटों की नींद टूटी।

इसके 25 मिनट बाद विमान रनवे पर उतरा। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

विमानन विश्लेषक एलेक्स मैकेरास ने ट्विटर पर लिखा कि यह घटना पायलट की थकावट का परिणाम हो सकता है।

उन्होंने आगे लिखा, “पायलटों को होने वाली थकान कोई नई बात नहीं है पर यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण खतरों में से एक है।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!