मध्य प्रदेश: परिवहन अधिकारी के घर छापेमारी, करोड़ों की संपति का खुलासा
![](https://thehindipost.in/wp-content/uploads/2022/08/Raid-at-RTO-residence-in-Jabalpur-1.jpg)
जबलपुर | मध्यप्रदेश में जबलपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के आवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की दबिश में आय से 650 फीसदी अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।
परिवहन अधिकारी के जबलपुर में पांच आवास और एक फार्म हाउस भी है। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम को जबलपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ संतोष पाल के निवास पर दबिश दी गई। संतोष पाल की पत्नी भी परिवहन कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ है।
#Madhyapradesh | EOW raided the residence of Regional Transport Officer Santosh Pal in #jabalpur in connection with disproportionate assets. Bureau has conducted raids at a total of 3 places. Rs 16 lakh cash and jewellery were recovered from his residencepic.twitter.com/ImiK4MKeXe
— Priyathosh Agnihamsa (@priyathosh6447) August 18, 2022
इस दबिश के पहले कराई गई जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है और अब तक जो जानकारी हासिल हुई है वह इस बात का खुलासा करती है कि उनके द्वारा अर्जित की गई आय 650 फीसदी अधिक है।
जबलपुर RTO संतोष पाल के घर जब EOW ने छापा मारा तो कमेंसे 650 गुना ज्यादा अकूत सम्पत्ति अधिकारी चौंक गए.
फिलहाल आप भी RTO साहेब के घर के अंदर बना सिनेमा हॉल देख के चौंकिए……#JABALPUR#madhyapradesh pic.twitter.com/X6OdFi8uVE
— Shubham shukla (@ShubhamShuklaMP) August 18, 2022
EOW raids posh house of a RTO in #Jabalpur.
Till now EOW has unearthed assets valued at more than 600 times his source of income including
06 Luxurious Homes
02 Expensive Cars
Bikes
Cash
Jewellery etc pic.twitter.com/ulVniapZdN— #DextrousNinja (@Ninja0179048354) August 18, 2022
ईओडब्ल्यू की दबिश में इस बात का खुलासा हुआ है कि जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में उनके पांच आलीशान मकान हैं और एक फार्म हाउस भी है। इस दबिश के दौरान नकदी और जेवरात भी बड़ी तादाद में मिले हैं।
अगर आप जबलपुर में इस अधिकारी का घर देख लेंगे तो आप की आंखे चौंधिया जाएंगी। घर सुख-सुविधाओं से संपन्न है। छापा जिस विजय नगर स्थित शताब्दीपुरम आवास में मारा गया, उसमें स्विमिंग पूल, मिनी होम थियेटर, बार और अन्य महंगी सुविधाएं उपलब्ध है।
घर पर उपलब्ध सुविधाओं की कीमत कई करोड़ो में होगी। यह सब देखकर ईओडब्ल्यू भी हैरान है।
(इनपुट्स: आईएएनएस)