राजू श्रीवास्तव के ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है: सुनील पाल
दिल्ली | मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए बुरी खबर है। राजू श्रीवास्तव की तबियत ठीक नहीं है। उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है। इसकी जानकारी, कॉमेडियन सुनील पाल ने दी।
सुनील पाल ने एक वीडियो मैसेज के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी कि, “दोस्तों, राजू श्रीवास्तव जी के लिए प्रार्थना कीजिए। बहुत बुरी हालत से गुजर रहे है वो। बहुत ही गंभीर हालत है उनकी। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा है क्या करे। प्रार्थना कीजिए। ब्रेन ने भी काम करना बंद कर दिया है। बस प्रार्थना कीजिए। सब ठीक हो जाए। राजू भाई गेट वेल सून (GET WELL SOON)।”
वीडियो में सुनील पाल को इमोशनल होते हुए भी देखा जा सकता है।
#SunilPal gives a health update on #RajuSrivastava pic.twitter.com/mwIwYwKest
— First India Telly (@firstindiatelly) August 18, 2022
आपको बताते चले कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने पर दिल्ली के एआईआईएमएस (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक आने के समय, राजू, दक्षिणी दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। वो वही गिर गए थे। इसके बाद, वहां मौजूद लोग उनको तुरंत एआईआईएमएस (AIIMS) ले गए, जहां उनको भर्ती कर लिया गया। तब से वो अस्पताल में ही एडमिट है।
पहले राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार होने की खबर आई थी, जो बहुत राहत देने वाली बात थी। पर आज के ताजा अपडेट ने सबको फिर से चिंता में डाल दिया है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
