महाराष्ट्र के रायगढ़ में मिली संदिग्ध नाव, एटीएस करेगी जांच
फोटो वाया आईएएनएस
रायगढ़ | मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दक्षिण रायगढ़ के हरिहरेश्वर बीच पर एक संदिग्ध स्पीडबोट मिली है, जिसके बाद गुरुवार को सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाव स्पष्ट रूप से विदेशी है और इसमें कुछ नष्ट किए गए हथियार मिले हैं।

राज्य सरकार, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने स्पीड बोट के मिलने को गंभीरता से लेते हुए पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
आतंकवाद निरोधी दस्ते की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है जो स्पीडबोड की जांच करेगी। ऐसी आशंका है कि ये स्पीडबोट हरिहरेश्वर में समुद्र तट पर अरब सागर की लहरों में भटक गई थी।
आईएएनएस
