सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नाडीज को बनाया आरोपी

Jacqueline (1)

जैकलीन फर्नांडिस (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरी पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की। चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है. यह पूरा मामला (मनी लॉन्ड्रिंग) करोड़पति ठग सुकेश से जुड़ा है.

जैकलीन और बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही, दोनों ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज कराए थे.

इससे पहले, जांच एजेंसी ने फर्नाडीज की 7.2 करोड़ रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपाजिट) को अपराध की आय बताते हुए कुर्क कर लिया था.

 फाइल फोटो | आईएएनएस

फाइल फोटो | आईएएनएस

ईडी ने फरवरी में चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ अपनी पहली पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की थी. पिंकी ने सुकेश को बॉलीवुड अभिनेत्रियों से मिलवाया था.

चार्जशीट के अनुसार, पिंकी जैकलीन के लिए महंगे उपहारों का चयन करती थी और बाद में चंद्रशेखर द्वारा भुगतान किए जाने के बाद उसे (उपहारों) अपने घर छोड़ देती थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने पिछले साल दिसंबर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में इस मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया था.

चंद्रशेखर ने विभिन्न मॉडलों और बॉलीवुड हस्तियों को उपहार देने पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए थे. कई हस्तियों ने उपहारों को लेने से मना कर दिया था.

जैकलीन ने चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने की बात कबूल की थी.

चार्जशीट के अंश के अनुसार, जैकलीन ने कहा, “हां, मुझे सुकेश से महंगे उपहार मिले. उन्होंने एक घोड़ा ‘एस्पुएला’ खरीदा. वह मेरे लिए एक शानदार कार भी लाए, जिसे मैंने लौटा दिया था.”

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!