यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में डीजे गर्ल ने किया डांस, प्रिंसिपल सस्पेंड

Maharajganj 16 (1)
The Hindi Post

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी के महाराजगंज से एक वीडियो सामने आया है जिसमें डीजे गर्ल को डांस करते हुए देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डांस कार्यक्रम जिले के एक प्राइमरी स्कूल में आयोजित हुआ। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो के वायरल होने के बाद, स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया।

जी न्यूज पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, महाराजगंज के डीएम ने इस वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा। जांच के बाद, स्कूल के प्रिंसिपल और ग्राम प्रधान की भूमिका सामने आई। इसके बाद, प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया।

यूपी तक पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।

वायरल हुए वीडियो में डांसर, छात्रों के सामने ठुमके लगा रही है। वहां पर स्थानीय लोग भी मौजूद है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!