कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर 750 स्क्वायर फीट का विशाल तिरंगा फहराया गया, तस्वीरें आई सामने

Tricolour CRF 2

फोटो: ट्विटर/सीआरपीएफ

The Hindi Post

मौका है देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का। इस मौके पर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है।

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीआरपीएफ (CRPF) जवानों ने जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया।

इस बेहद खास दिन, सीआरपीएफ ने 750 स्क्वायर फीट का विशाल तिरंगा भी फहराया। इस विशाल तिरंगे की फोटो, सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया पाए साझा की।

उन्होंने लिखा, “राष्ट्रगान गाने और तिरंगे को सैलूट करने के लिए सभी नागरिक और सुरक्षा बल इकट्ठा हुए।”

Tricolour CRF 1

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!