पानी के बर्तन को छूने पर राजस्थान के स्कूल में दलित छात्र की पिटाई, हुई मौत

Beating IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जयपुर | राजस्थान के जालोर जिले के एक स्कूल में पानी के बर्तन को छूने पर पिटाई के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रहे तीसरी कक्षा के दलित छात्र की शनिवार को मौत हो गई।

मृतक बच्चे के पिता देवाराम ने कहा कि 20 जुलाई को लड़के ने पानी के एक बर्तन को छुआ था, जिससे उसके शिक्षक चैल सिंह भड़क गए थे और उन्होंने उसे इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी हालत गंभीर हो गई।

“जातिवाद के नाम पर मेरे बेटे को स्कूल में पीटा गया। पिटाई के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, इसलिए हम उसे जालोर जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो हम कुछ दिनों बाद उसे अहमदाबाद ले गए। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि पिटाई के दौरान बच्चे के कान की नस फट गई थी।

घटना जालोर जिले के सुराणा गांव की है।

बच्चे की मौत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक चैल सिंह को हिरासत में ले लिया।

बच्चा सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ रहा था। मामले की जांच के लिए मुख्य प्रखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया है।

जालौर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि आईपीसी और एससी और एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!