श्रीकांत त्यागी का दावा, स्वामी प्रसाद मौर्या ने उपलब्ध करवाए थे यूपी सचिवालय के स्टीकर

Shrikant Tyagi (2) (1)

श्रीकांत त्यागी (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

नोएडा | नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी और गाली-गलौज करके सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के संदर्भ में मंगलवार शाम को पुलिस ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें पुलिस ने खुलासा किया कि श्रीकांत की गाड़ियों पर जो विधायक/सचिवालय के स्टीकर लगे थे वो स्वामी प्रसाद मौर्य (समाजवादी पार्टी नेता) ने उसको उपलब्ध करवाए थे।

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का कहना है कि आरोपी श्रीकांत त्यागी ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह जानकारी दी।

नोएडा सोसाइटी मामले में पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को उसके तीन अन्य सहयोगियों के साथ मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को नोएडा लाकर मीडिया के सामने बात करते हुए बताया कि महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पीड़ित परिवार से बात की थी और इस मामले में एक्शन शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस की 12 टीमें बनाई गई थीं, जो आरोपी की तलाश कर रही थीं। इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और ह्यूमन टेक्नोलॉजी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि त्यागी नोएडा से दिल्ली गया और एयरपोर्ट की तरफ भागा, लेकिन तब तक उसका वीडियो वायरल हो चुका था। उसके बाद उसने शुक्रवार को मेरठ में रात गुजारी। उसके बाद सारे डिवाइस चेंज कर के वो हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंचा। रविवार को वो फिर यूपी आया। वो लगातार मुजफरनगर, मेरठ के आसपास बना रहा। उसके साथ उसके 3 सहयोगी – राहुल, नकुल त्यागी और संजय, भी थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया की आरोपी उत्तर प्रदेश की सीमाओं से बाहर गया था और रेडियो साइलेंस और इलेक्ट्रॉनिक साइलेंस इस्तेमाल करके छुप रहा था। आरोपी ने बार-बार अपनी जगह बदली। करीब 4 दिन तक अपने आप को छुपाए रखा। आरोपी से जब्त की गई सभी गाड़ियों के नंबर ट्रिपल जीरो 1 से शुरू होते हैं, जिन्हें आरोपी ने बिडिंग के माध्यम से खरीदा था। इनकी कीमत १,१०,000 प्रति नंबर है।

सारे स्टीकर पुराने पॉलिटिकल सहयोगी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने उपलब्ध करवाए थे।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!