महिला से गाली-गलौज करने वाले श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
श्रीकांत त्यागी (फोटो: सोशल मीडिया)
महिला से गाली-गलौच करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को मंगलवार सुबह नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसको शाम को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए, श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
श्रीकांत का नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला को गाली देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने का बाद, लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी। जब मामले ने तूल पकड़ा तो श्रीकांत अंडरग्राउंड हो गया। ऐसी जानकारी सामने आई कि श्रीकांत की आखिरी लोकेशन ऋषिकेश ने मिली थी। पर वो वहां नहीं मिला था।
Greater Noida, UP | Surajpur court sends Shrikant Tyagi to 14-day judicial custody in connection with assaulting & abusing a woman at Grand Omaxe society in Noida
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2022
पुलिस ने उस पर 25,000 रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। पर वो हाथ नहीं आया। पर आज सुबह खबर आई कि पुलिस ने उसको और उसके तीन सहयोगियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
