13 महिलाओं से शादी करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrest Depositphotos_187607682_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

हैदराबाद | दो तेलुगु राज्यों में पिछले चार सालों में कथित तौर पर 13 महिलाओं से शादी करने वाले एक व्यक्ति को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

शख्स की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले 35 वर्षीय अदापा शिवशंकर बाबू के रूप में हुई है जो तलाकशुदा महिलाओं से शादी कर उनके पैसे और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था.

आरोपी उन अमीर महिलाओं को निशाना बना रहा था, जो तलाकशुदा थीं और मैट्रिमोनियल साइटों पर जीवनसाथी की तलाश कर रही थी. वो महिलाओं का भरोसा जीतने के लिए उन्हें फर्जी तलाक के कागजात दिखता था. वो उनको नया जीवन देने का वादा करता था.

साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के तहत गाचीबोवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया hai जिसके खिलाफ हैदराबाद, राचकोंडा, संगारेड्डी, गुंटूर, विजयवाड़ा और अनंतपुर में मामले दर्ज थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों में से एक ने रामचंद्रपुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि शिवशंकर बाबू ने उससे 25 लाख रुपये नकद और 7 लाख रुपये का सोना लिया था और उसे वापस नहीं कर रहा है.

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

पीड़िता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि शिवशंकर बाबू ने 2021 में एक मैट्रिमोनी साइट के जरिए उससे संपर्क किया था. उसने उन्हें बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है और वह एक नामी फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता है. उसका मासिक वेतन 2 लाख रुपये है. उसने उन्हें यह भी बताया कि वह एक तलाकशुदा पुरुष है और एक योग्य पत्नी की तलाश में है.

बातचीत करने के बाद पीड़िता के माता-पिता ने उसकी शादी शिवशंकर बाबू से कर दी. उसने उन्हें अमेरिका ले जाने के बहाने उनके माता-पिता से लगभग 25 लाख रुपये लिए. लेकिन जब कई दिन बीत जाने के बाद भी अमेरिका जाने का कोई प्लान नहीं बनता दिखा, तो उसके माता-पिता ने उससे पैसे वापस देने को कहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशंकर बाबू महिला के माता-पिता से बचने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद रामचंद्रपुरम पुलिस से संपर्क किया गया. पुलिस ने जब शिवशंकर बाबू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो महिला यह जानकर चौंक गई कि वह पहले से शादीशुदा है. आरोपी एक महिला के साथ थाने आया था, जो उसके पक्ष में खड़ी थी और उसने पुलिस से कहा कि वह पैसे वापस कर देगा.

पीड़िता ने दूसरी महिला से गुपचुप तरीके से मुलाकात की और उसके बारे में पूछताछ की. बाद में, उन्हें उसी कॉलोनी की एक अन्य महिला के बारे में पता चला, जिसकी शादी भी शिवशंकर बाबू से हुई थी.

वह पीड़ितों को यह कहकर धोखा दे रहा था कि वह दिन की शिफ्ट और रात की शिफ्ट में जा रहा है और उनमें (प्रत्येक महिला) से प्रत्येक के साथ समय बिता रहा था.

बाबू ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उसने दावा किया कि उसने किसी से पैसे नहीं लिए है. हालाँकि पुलिस ने शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!