मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: यात्री बस नर्मदा में गिरी, 10 की मौत, कई यात्री लापता

Bus falls into Narmada in MP (1)
The Hindi Post

भोपाल/खरगोन | मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में महाराष्ट्र परिवहन की एक बस नर्मदा नदी में जा गिरी. इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई है. राहत और बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुई बस हादसा होने से पहले इंदौर से पुणे जा रही थी. बस धार के खलघाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिर गई. इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. इनके शव भी बरामद कर लिए गए है. वहीं कई यात्री लापता भी हैं.

राज्य के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस में सवार 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं शव भी बरामद कर लिए गए हैं. नदी का प्रवाह तेज होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.

बताया गया है कि पुणे जा रही बस एक वाहन को ओवरटेक करते हुए नदी पर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. इस बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे.

मुख्यमंत्री चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है. बस को निकाल लिया गया है. खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं. घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं. दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!