मुलायम सिंह की पत्नी पंचतत्व में विलीन हुईं, नम आंखो से यादव परिवार ने दी विदाई

Sadhana Gupta (1)
The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 62 वर्षीय साधना गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था। शनिवार शाम को उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ ले जाया गया।

मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, धर्मेद्र यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

साधना के इकलौते पुत्र प्रतीक यादव ने चिता को मुखाग्नि दी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करने के लिए मुलायम सिंह यादव के आवास का दौरा किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आवास पर उनकी पत्नी स्व. साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आवास पर उनकी पत्नी स्व. साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी उनके आवास पर पहुंचे।

दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मुलायम के आवास पर जुटे थे।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!