यूपी: महिला ने दिया चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म, देखने को लोग की भीड़ उमड़ी

Baby with four legs and four hands (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में इस हफ्ते की शुरुआत में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। इस बच्चे का जन्म शाहबाद कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर्स ने कहा कि यह जुड़वां बच्चे के जन्म का मामला है। डॉक्टर्स ने कहा कि दूसरे बच्चे का शरीर सही से विकसित नहीं हुआ इसलिए इस बच्चे के अतिरिक्त हाथ और पैर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही लोगों को इस बच्चे के जन्म की जानकारी मिली वो उसे देखने अस्पताल आ गए। हालांकि डॉक्टर्स ने उनको वहां भीड़ नहीं लगाने दी।

बता दे कि हरदोई जिले में शाहबाद क्षेत्र के ग्राम मंगलीपुर की निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर दो जुलाई की रात को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया गया था। यहीं पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!