यूपी: रिटायर्ड टीचर की पत्नी और उसके बुजुर्ग प्रेमी ने मिलकर की हत्या, दोनों के बीच था लव अफेयर

Auriya Murder Case

फोटो सोर्स: औरैया पुलिस

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने बुजुर्ग प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. इस वारदात को चार जुलाई को अंजाम दिया गया. पुलिस ने अब इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

मृतक की पहचान आनंद दीक्षित के रूप में हुई. आनंद पेशे से सरकारी शिक्षक थे और हाल में ही रिटायर हुए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद की पत्नी सुनीता देवी के भुवेश से संबंध थे. बताया जा रहा है कि आनंद और भुवनेश मौसरे भाई थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद को अपनी पत्नी के भुवनेश से संबंधो का पता चल गया था. उन्होंने इसका विरोध किया. फिर सुनीता और भुवनेश ने आनंद को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. दोनों ने आनंद की हत्या कर दी. पुलिस को 4 जुलाई को एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया. पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया.

पुलिस के अनुसार, आनंद सरकारी टीचर थे। उनकी पत्नी और मौसेरे भाई के बीच अवैध संबंध थे इसलिए दोनों ने मिलकर आनंद की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!