श्रीलंका में हालात खराब, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के घर को लगाई आग
श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट के बीच लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा करने के बाद अब प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कोलम्बो में स्थित निजी आवास में आग लगा दी हैं.
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे रोकने की बहुत कोशिश की पर वो कामयाब नहीं हो सके. इस पर प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव कर दिया.
शनिवार दोपहर में प्रदर्शकारियों के राष्ट्रपति आवास में जबरन घुसने से पहले ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे वहा से निकल भागे. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास में जमकर तोड़फोड़ भी की.
Sri Lankan crisis: Protesters set PM Ranil Wickremesinghe’s residence on fire..#SriLanka #SriLankaCrisis #SriLankaProtests #SriLankaEconomicCrisis #RanilWickremesinghe pic.twitter.com/XQjDdbaWik
— Shrey Arya (@ShreyArya4) July 9, 2022
