नुपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले को ईनाम देने की बात कहने वाला सलमान चिश्ती नए वीडियो में मुस्कुराते हुए देखा गया

Salman Chishti (3) (1)
The Hindi Post

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले को अपना घर ईनाम में देने की घोषणा करने वाले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती का पुलिस कस्टडी में मुस्कुराते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान मुस्कुराने के साथ ही थंप साइन दिखाता हुआ नजर आ रहा है।

सलमान चिश्ती का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अजमेर पुलिस का एक अधिकारी कथित तौर पर उसे यह समझाते हुए नजर आ रहा है कि तुम यही कहना कि नशे (जब तुम वीडियो में नुपुर शर्मा की गर्दन काटने की धमकी दे रहे थे) में थे ताकि तुम्हारा बचाव हो सके।

दरअसल, सलमान चिश्ती ने एक वीडियो में नुपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले को ईनाम में अपना घर और संपति देने की बात कही थी। उसके इस वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था। जब अजमेर पुलिस ने वीडियो देखा तो कार्यवाही करते हुए सलमान को हिरासत में ले लिया था। हालांकि सलमान की गिरफ्तारी के समय पुलिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो (पुलिस) सलमान को समझती हुई नजर आ रही थी। वायरल वीडियो में अजमेर पुलिस के एक अधिकारी को कथित तौर पर यह बोलते हुए देखा गया, “तू यही कहना कि नशे में था ताकि (तेरा) बचाव हो जाए।”

इस वीडियो के सामने आने के बाद, बीजेपी राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है अब इस पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही करते हुए राजस्थान पुलिस ने उन्हें हटा दिया है। इस अधिकारी को पहचान डीएसपी संदीप सारस्वत के रूप में हुई है।

 हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!