उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को शिव सेना का सीएम मानने से किया इंकार, कहा, “यह सीएम शिव सेना का मुख्यमंत्री नहीं है”

Uddhav Thackeray (5) (1)
The Hindi Post

एकनाथ शिंदे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुझसे किया अपना वादा निभाया होता तो आज राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री होता.

एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि अगर अमित शाह अपनी कही बात रखते तो महा विकास आघाड़ी का गठन ही नहीं होता. उन्होंने कहा कि ढाई साल शिव सेना का मुख्यमंत्री हो और ढाई साल बीजेपी का.

उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से इंकार कर दिया.

उद्धव बोले, “जो कुछ भी कल हुआ, मैंने अमित शाह को पहले ही बोला था कि भाजपा-शिव सेना गठबंधन में ढाई साल के लिए शिव सेना का मुख्यमंत्री होना चाहिए. अगर ऐसा पहले ही कर लिया गया होता तो महा विकास आघाड़ी की जरूरत ही नहीं होती.”

उन्होंने कहा कि, “जिस तरह से सरकार बनाई गई है और कथित रूप से शिव सेना के वर्कर को मुख्यमंत्री बनाया गया है, मैंने अमित शाह से यही बात कही थी। यह सम्मानजनक रूप से किया जा सकता था। शिव सेना आधिकारिक तौर पर आपके साथ थी (उस समय)। यह सीएम (एकनाथ शिंदे) शिव सेना का मुख्यमंत्री नहीं है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!