अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बलिया में ट्रेन को किया आग के हवाले, तोड़फोड़ और पथराव
बलिया (यूपी) | सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ स्कीम’ के खिलाफ आज तीसरे दिन भी विरोध जारी है। इसके विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहे है। प्रदर्शन के क्रम में प्रदर्शनकारियों ने बलिया में ट्रेन में आग लगा दी। इस आग से एक बोगी तो पूरी तरह जल गई। बाकी बोगियों को बचाने के लिए, उनको ट्रेन से काट कर अलग किया गया।
इसके अलावा बलिया स्टेशन में छात्रों के समूह ने तोड़फोड़ भी की। भीड़ ने संपत्ति को नुकसान भी पहुँचाया। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस बल रेलवे स्टेशन पहुँचा और बल प्रयोग करके उनको तितर-बितर किया।
A train bogie torched in Ballia, Uttar Pradesh in protest against the #AgnipathRecruitmentScheme
VC @anuragsinghliv pic.twitter.com/AbsyiM1WDk— Saurabh Sharma (@saurabhsherry) June 17, 2022
बलिया के एसपी राज करण नैयर ने कहा कि वे लोगों की पहचान करने के लिए उपलब्ध वीडियो की जांच कर रहे हैं। नैयर ने कहा, ‘हम उन्हें ढूंढेंगे और कार्रवाई करेंगे।’
The aftermath of a ‘protest’ over #Agnipath at the Ballia railway station in east UP, this morning … pic.twitter.com/LxOIIwEzcw
— Alok Pandey (@alok_pandey) June 17, 2022
बलिया पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने एक समूह से बातचीत करके उसको वहां से खदेड़ने में सफलता हासिल की थी पर एक अन्य समूह जो हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे, उन्होंने पुलिस से रेलवे स्टेशन के बाहर बहस की।
जो वीडियो सामने आए है उनमें देखा जा सकता है कि कई युवक रेलवे स्टेशन पर दुकानों और बेंचों को लाठियों से तोड़ रहे है।
बलिया की जिला मजिस्ट्रेट सौम्या अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, “पुलिस भीड़ को बड़ा नुकसान करने से रोकने में कामयाब रही है। हम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
