सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Sonia Gandhi IANS

सोनिया गाँधी (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोनिया को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसके बारे में जानकारी दी।

सुरजेवाला ने कहा कि उनकी हालत अभी स्थिर है और उनको अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।  सोनिया गांधी 2 जून को कोविड से संक्रमित हो गई थी। इसकी जानकारी कांग्रेस ने दी थी।

75 वर्षीय सोनिया गांधी अब धीरे धीरे रिकवर हो रही है। इससे पहले सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने 8 जून को उसके समक्ष हाजिर होने को कहा था लेकिन वो कोविड संक्रमित हो गई थी।

आपको बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में 23 जून को हाजिर होने के लिए कहा है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!